अवैध पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर गाज: नंदीग्राम जिले के 28 सेंटरों पर ताला लगाने का आदेश
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद पूर्व मेदिनीपुर में स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। नंदीग्राम स्वास्थ्य जिले में बिना वैध लाइस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद विभाग एक्शन में।
नंदीग्राम में 28 अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर बंद होंगे।
बिना वैध लाइसेंस के चल रहे थे ये केंद्र।
अस्पतालों के निरीक्षण के बाद सख्त कदम
दोबारा जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी
स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम द्वारा किए गए ताजा निरीक्षण में 28 ऐसे डायग्नोस्टिक सेंटर चिन्हित किए गए, जिनके पास जरूरी लाइसेंस और अनिवार्य सरकारी कागजात नहीं थे। इसके बाद इन सभी को तुरंत काम रोकने का औपचारिक नोटिस जारी किया गया।
दस्तावेज जमा करने पर ही मिलेगी अनुमति
CMOH डॉ. देवान ने साफ किया कि जब तक संबंधित संचालक सभी नियम-शर्तें पूरी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करेंगे, तब तक उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य सरकार मरीजों की सुरक्षा, इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है।
नियमों के उल्लंघन और अवैध संचालन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी धरपकड़ जारी रहेगी।