विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी

By Edited By:
Updated: Mon, 08 May 2017 10:43 AM (IST)

झारखंड के जमशेदपुर में चार मई से पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है।

जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी
जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी

जमशेदपुर, जेएनएन। देश के पांच शहरों सहित जमशेदपुर में हर दिन पेट्रोल-डीजल के मूल्य बदल रहे हैं, जिसमे सुखद बात यह है कि पिछले चार दिन से मूल्यों का गिरना जारी है। इसके तहत सोमवार को जमशेदपुर में इंडियन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 68.23 रुपये और डीजल 58.97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 68.25 व डीजल 59 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट चार मई से जारी है, तब पेट्रोल की कीमत 69.33 रुपये व डीजल 60.25 रुपये थी। उसके बाद से हर दिन 29-30 पैसे के हिसाब से घट रहा है।

एक मई से देश के जिन पांच शहरों में पेट्रोल-डीजल के मूल्य हर दिन बदल रहे है, उसमे जमशेदपुर के अलावा चंडीगढ़, पुडुचेरी, उदयपुर व विशाखापट्टनम शामिल हैं। इसमे सबसे ज्यादा कीमत विशाखापट्टनम (पेट्रोल 71.26 रु. व डीजल 61.55 रु.) है, जबकि चंडीगढ़ मे सबसे कम (पेट्रोल 66.27 रु. व डीजल 56.51 रु.) है।

यह भी पढ़ेंः झाविमो विधायक प्रदीप यादव रिम्स से गोड्डा जेल भेजे गए

यह भी पढ़ेंः मुनमुन सिन्हा ने डॉक्ट्रेट इन मेडिसिन की परीक्षा में किया टॉप