Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर के पोटका में ब्रेन मलेरिया पर लग रहा अंकुश, 24 शिविरों में 1503 लोगों की हुई जांच; 13 संक्रमित मिले

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:45 PM (IST)

    पोटका में स्वास्थ्य विभाग के लगातार जांच अभियान से ब्रेन मलेरिया के मामलों में कमी आई है। ...और पढ़ें

    मलेरिया की जांच करते हुए। (जागरण)

    मलेरिया की जांच करते हुए। (जागरण)

    HighLights

    1. पोटका में ब्रेन मलेरिया के मामलों में कमी दर्ज।

    2. 24 शिविरों में 1,503 लोगों की मलेरिया जांच हुई।

    3. 13 पॉजिटिव मरीजों का गांव स्तर पर उपचार जारी।

    संवाद सूत्र, पोटका। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवं मलेरिया प्रभावित इलाकों में लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। ब्रेन मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।

    गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 जांच शिविर लगाए गए, जिनमें कुल 1,503 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच के दौरान 13 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए।

    सभी संक्रमितों का गांव स्तर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि आने वाले दिनों में जांच अभियान की रफ्तार और तेज की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग, समय पर उपचार, दवा वितरण और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर इसे जड़ से समाप्त करना है।

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें।

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया लग रहा ब्रेक: 48 कैंपों में 3526 जांच, सिर्फ 25 मरीज मिले संक्रमित