Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पोटका में ब्रेन मलेरिया लग रहा ब्रेक: 48 कैंपों में 3526 जांच, सिर्फ 25 मरीज मिले संक्रमित

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    पोटका में स्वास्थ्य विभाग के सघन जांच अभियान से ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। 48 शिविरों में 3,526 लोगों की जांच में केवल 25 संक्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पोटका में ब्रेन मलेरिया नियंत्रण हेतु सघन जांच अभियान।

    2. 48 स्वास्थ्य शिविरों में 3,526 लोगों की जांच हुई।

    3. केवल 25 लोग संक्रमित पाए गए, मरीजों की संख्या घटी।

    संवाद सूत्र, पोटका। ब्रेन मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान तेज किया जा रहा है। बढ़ी हुई जांच और व्यापक कैंपों का असर अब दिखाई देने लगा है। मलेरिया संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी अब मरीजों की संख्या नगण्य रह गई है।

    बुधवार को मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में कुल 48 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3,526 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें केवल 25 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

    Potka News

    सीएचसी पोटका के प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच और कैंपों की संख्या बढ़ाई गई है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच कर संक्रमित मरीजों की पहचान करना और उनका शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि लगातार चल रहे इस अभियान से जल्द ही क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया पर काबू पाने के लिए केंद्रीय टीम ने शुरू किया गहन अध्ययन, जुटाए मच्छर-लार्वा के नमूने

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: 20 मेडिकल टीमें सक्रिय, 2353 लोगों की जांच में मिले 37 नए संक्रमित

    खबरें और भी