Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पोटका में ब्रेन मलेरिया पर काबू पाने के लिए केंद्रीय टीम ने शुरू किया गहन अध्ययन, जुटाए मच्छर-लार्वा के नमूने

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

    पोटका में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर केंद्रीय रिसर्च टीम प्रभावित गांवों का दौरा कर रही है। टीम मच्छरों और लार्वा के नमूने एकत्र कर बीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. केंद्रीय टीम पोटका में ब्रेन मलेरिया का कर रही है अध्ययन।

    2. मच्छरों और लार्वा के नमूने एकत्र कर रही है रिसर्च टीम।

    3. ब्रेन मलेरिया की रोकथाम, उपचार हेतु नई रणनीति बनेगी।

    संवाद सूत्र, पोटका। ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय रिसर्च टीम ने पोटका के प्रभावित गांवों में व्यापक अध्ययन शुरू कर दिया है।

    टीम उन क्षेत्रों का दौरा कर रही है जहां सबसे अधिक मलेरिया के मामले और बच्चों की मौतें हुई हैं। वैज्ञानिक ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ जल स्रोतों से मच्छरों के लार्वा एवं मच्छरों के नमूने एकत्र कर उनकी जांच कर रहे हैं।

    रिसर्च का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मच्छर और लार्वा कितने प्रभावी (प्रतिरोधी) हैं तथा उन्हें नष्ट करने के लिए कौन-सी दवा सबसे कारगर होगी। साथ ही संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए कौन-सी दवा कितनी मात्रा में दी जानी चाहिए, इसका भी वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है।

    Jamshedpur News

    केंद्रीय टीम यह भी अध्ययन कर रही है कि मच्छरों और लार्वा को किस चरण में प्रभावी ढंग से समाप्त किया जा सकता है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

    जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी, जिसके आधार पर ब्रेन मलेरिया की रोकथाम, उपचार और मच्छर नियंत्रण के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी।

    सीएससी प्रभारी डॉ सुकांत सीट ने कहा कि केंद्रीय रिसर्च टीम एक सप्ताह तक क्षेत्र में रहकर मच्छर लार्वा आदि की जांच कर एक बेहतर इलाज की ओर अग्रसर करेंगे जिससे ब्रेन मलेरिया पर काबू पाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: 20 मेडिकल टीमें सक्रिय, 2353 लोगों की जांच में मिले 37 नए संक्रमित

    यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम: पोटका में नहीं थम रहा ब्रेन मलेरिया का प्रकोप, 50 गांवों की जांच में 57 नए संक्रमित मिले