पूर्वी सिंहभूम: पोटका में नहीं थम रहा ब्रेन मलेरिया का प्रकोप, 50 गांवों की जांच में 57 नए संक्रमित मिले
पोटका में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन चिंतित हैं। हाल ही में 50 गांवों में विशेष जांच अभियान में 3,1 ...और पढ़ें
-1784299073357_m.webp)
HighLights
पोटका में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है।
50 गांवों में जांच के दौरान 57 नए संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर जांच और उपचार कर रहा है।
संवाद सूत्र, पोटका। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद पोटका में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
हालांकि जिला प्रशासन नियमित समीक्षा बैठक कर नई रणनीतियां तैयार कर रहा है, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।
इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के 50 गांवों में विशेष मलेरिया जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 3,134 लोगों की जांच की गई, जिसमें 57 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को तत्काल दवा उपलब्ध कराते हुए उपचार शुरू कर दिया गया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर जांच, उपचार और जागरूकता अभियान चला रहा है। संक्रमित मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराकर उन्हें जल्द स्वस्थ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए लगातार मैदान में काम कर रही है और जल्द ही इस बीमारी पर काबू पाने का प्रयास सफल होगा।
यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम: पोटका में मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज, 51 गांवों में जांच के बाद 30 लोग संक्रमित
यह भी पढ़ें- पोटका में इलाज की लापरवाही ने ली 12 साल की बच्ची की जान; 5 वर्षीय छोटा भाई ब्रेन मलेरिया की चपेट में, MGM रेफर