पूर्वी सिंहभूम: पोटका में मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज, 51 गांवों में जांच के बाद 30 लोग संक्रमित
पोटका प्रखंड के 51 गांवों में मलेरिया जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 2366 लोगों की जांच में 30 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का गा ...और पढ़ें
-1784211634737_m.webp)
HighLights
पोटका के 51 गांवों में मलेरिया जांच शिविर आयोजित।
2366 लोगों की जांच में 30 मलेरिया संक्रमित मिले।
संक्रमित मरीजों का गांव स्तर पर उपचार शुरू।
संवाद सूत्र, पोटका। पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रखंड के 51 गांवों में मलेरिया जांच शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 2366 लोगों की जांच की गई, जिसमें 30 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों का गांव स्तर पर ही उपचार शुरू कर दिया है तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव एवं समय पर जांच कराने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रयासरत है और जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को हल्का भी बुखार आए तो उसे नजरअंदाज न करें।
तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर मलेरिया की जांच कराएं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवा लें। समय पर जांच और उपचार से गांव स्तर पर ही बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पोटका में इलाज की लापरवाही ने ली 12 साल की बच्ची की जान; 5 वर्षीय छोटा भाई ब्रेन मलेरिया की चपेट में, MGM रेफर
यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया का खतरा! एक दिन में 2176 लोगों की जांच, 33 संक्रमित मिले