जमशेदपुर में अवैध गिट्टी लदा हाईवा जब्त, ड्राइवर फरार; राजस्व चोरी रोकने को लेकर हुई कार्रवाई
पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में सोहदा बस स्टैंड के पास एक हाईवा से अवैध गिट्टी जब्त की गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हाईवा पर लगभग 5 ...और पढ़ें
-1776318485501_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा बस स्टैंड के समीप पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में एक टीम द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान पोटका से जादूगोड़ा की ओर जा रही एक हाईवा को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। बाद में रास्ते में वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया।
जांच के दौरान हाईवा पर करीब 500 सेफ्टी गिट्टी लदी पाई गई। जब वाहन के कागजात एवं चालान की जांच की गई तो कोई वैध चालान उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद टीम ने गिट्टी लदे हाईवा को जब्त कर पोटका थाना में सुरक्षित रखवा दिया।
इस छापेमारी दल में राजस्व कर्मचारी शांतिराम सारंगी एवं चौकीदार भी शामिल थे। सीओ निकिता बाला ने बताया कि वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ बिना चालान खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा एमडीडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।