Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में मलेरिया के लिए रोकथाम के लिए MLA संजीव सरदार सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान से मांगी अतिरिक्त मदद

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:09 PM (IST)

    पोटका में बढ़ते मलेरिया संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विधायक संजीव सरदार ने रांची में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विधायक संजीव सरदार ने स्वास्थ्य मंत्री से मलेरिया नियंत्रण पर चर्चा की।

    2. अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मी, दवाएं, जांच अभियान तेज करने की मांग।

    3. मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम सिविल सर्जन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    शंकर गुप्ता, पोटका। पोटका प्रखंड में बढ़ते मलेरिया संक्रमण को लेकर विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को रांची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर प्रभावित गांवों की स्थिति से अवगत कराया।

    उन्होंने मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति, व्यापक जांच अभियान, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, डीडीटी छिड़काव, मच्छरदानी वितरण तथा जनजागरूकता अभियान को तेज करने की मांग की।

    विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन से फोन पर बातचीत कर मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने अतिरिक्त मैनपावर उपलब्ध कराने, आरडीटी किट की संख्या बढ़ाने, युद्धस्तर पर जांच एवं उपचार अभियान चलाने तथा आवश्यक दवाओं और संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका के लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से जल्द ही मलेरिया संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया बेकाबू: तीसरे दिन 1193 जांच में 133 संक्रमित मिले; 4 रेफर, गांवों में दहशत

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात, जांच पर दिया जोर