Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी सिंहभूम: पोटका में ब्रेन मलेरिया के बाद सांपों का आतंक, डसने से 14 साल के युवक की मौत

    By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    पोटका में ब्रेन मलेरिया के बाद अब जहरीले सांपों का कहर बढ़ गया है, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि ग्राम प्रधान की जान बच गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जामदा के 14 वर्षीय राज खंडवाल की सांप काटने से मौत।

    2. मानहाड़ा के ग्राम प्रधान मृगेंद्रनाथ भकत सांप के डसने से बचे।

    3. बारिश के कारण पोटका में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ा।

    संवाद सूत्र, पोटका। ब्रेन मलेरिया की गंभीर स्थिति से जूझ रहे पोटका प्रखंड में अब बारिश के साथ जहरीले सांपों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर ग्राम प्रधान समेत मृगेंद्रनाथ भकत सहित कई लोग सांप के डसने का शिकार हुए हैं। वहीं चिती सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, जामदा निवासी 14 वर्षीय राज खंडवाल को एक सप्ताह पूर्व चिती सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार देर रात मानहाड़ा गांव के ग्राम प्रधान मृगेंद्रनाथ भकत को भी चिती सांप ने डंस लिया।

    Potka News

    परिजन सांप को बाल्टी में बंद कर उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचे, ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान में सुविधा हो सके। सीएचसी में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और उन्हें निगरानी में भर्ती रखा। बुधवार शाम स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    लगातार बारिश के कारण खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास जहरीले सांपों की आवाजाही बढ़ गई है। प्रभारी डॉ सुकांत सीट ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें तथा बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया और सांपों के बढ़ते खतरे से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया का खतरा! एक दिन में 2176 लोगों की जांच, 33 संक्रमित मिले

    यह भी पढ़ें- पोटका में ब्रेन मलेरिया बेकाबू: तीसरे दिन 1193 जांच में 133 संक्रमित मिले; 4 रेफर, गांवों में दहशत