Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: ED के खिलाफ झामुमो का विरोध-प्रदर्शन, मोरहाबादी मैदान में गरजे पार्टी कार्यकर्ता

    By Birendra Kumar OJha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:29 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी रोष है जिसे लेकर झामुमो कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रह ...और पढ़ें

    रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन करते शहर के झामुमो कार्यकर्ता
    रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन करते शहर के झामुमो कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी रोष है, जिसे लेकर झामुमो कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के कार्यकर्ता बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार के नेतृत्व में रांची गए थे। यहां उन्होंने मोरहाबादी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें ईडी व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

    इनका उद्देश्य राजभवन घेराव करना था, लेकिन वहां निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से इन्होंने मोरहाबादी मैदान में ही प्रदर्शन किया। पूर्वी सिंहभूम जिले से लगभग 500 झामुमो कार्यकर्ता व समर्थक रांची गए थे।

    महाबीर मुर्मू ने क्या कुछ कहा

    इस मौके महाबीर मुर्मू ने कहा केंद्र सरकार झारखंडियों के सब्र का इम्तेहान न लें। आज देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां सभी केंद्रीय सरकारी संस्था-एजेंसी सक्रिय हो गई है, जिससे विपक्ष के नेताओं को झूठे मामले में फंसाया जा सके। भाजपा येन-केन प्रकारेण सरकार को अस्थिर करके अपनी सरकार बनाने की कोशिश में लगी है, लेकिन झारखंड में उसका सपना पूरा नहीं होगा।

    प्रदर्शन में राज्य गोसेवा आयोग के सदस्य राजू गिरी, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, आस्तिक महतो, वीर सिंह सोरेन, गोपाल महतो, दलगोविंद लोहरा, लालटू महतो, आदित्य प्रधान, विनोद डे, पीके राय, बाघराई मार्डी, सुनील महतो मिता, चंद्रावती महतो, महावीर मुर्मू, प्रीतम हेंब्रम, पिंटू दत्ता, अरुण प्रसाद आदि सदस्य शामिल थे।

    झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन

    ज्ञात हो कि झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डिमना चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया था, जिससे टाटा-रांची राष्ट्रीय उच्चपथ लगभग डेढ़ घंटे तक जाम हो गया था। शहर सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के झामुमो कार्यकर्ता मंगलवार को रांची जाने वाले थे, लेकिन सोमवार शाम को इन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने रांची आने से मना कर दिया था।

    खबरें और भी

    मंगलवार शाम को इन्हें रांची आने की अनुमति दी गई, जिसके बाद जिले के झामुमो नेता-कार्यकर्ता बुधवार सुबह नौ बजे कांदरबेड़ा (सरायकेला-खरसावां जिला) में एकत्र होकर रांची रवाना हुए।

    ये भी पढ़ें: 'हेमंत सरकार को बर्खास्त करें और...' भाजपा के बाद अब इस पार्टी ने झामुमो पर बोला हमला; कर दी बड़ी मांग

    ये भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह सचिव के पद से हटाए गए अविनाश कुमार; जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी