Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुलिया चुनाव 2026: 9 सीटों पर 89 योद्धाओं के बीच मुकाबला, पुरुलिया सदर में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 10:42 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पुरुलिया जिले में तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी के बाद अब 9 सीटों पर कुल 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुरुलिया ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 9 सीटों पर कुल 89 उम्मीदवार मैदान में।

    2. 22 लाख से अधिक मतदाता, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, पुरुलिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पुरुलिया जिले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब जिले की सभी नौ सीटों पर कुल 89 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
    सीटवार प्रत्याशियों का गणित

    जिलाधिकारी सुधीर कोस्तम ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। जिले में सबसे अधिक 13 प्रत्याशी पुरुलिया सदर सीट से चुनावी मैदान में हैं। अन्य सीटों का विवरण इस प्रकार है:

    •     बलरामपुर और बाघमुंडी: 11-11 प्रत्याशी
    •     बांदोवान (ST), जयपुर और पाड़ा (SC): 10-10 प्रत्याशी
    •     मानबाजार (ST), काशीपुर और रघुनाथपुर (SC): 8-8 प्रत्याशी

     

    पार्टी स्तर पर देखें तो भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस ने सभी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि माकपा के 7 और बसपा के 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा 24 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनौती पेश कर रहे हैं।
     

    मतदाता और मतदान केंद्र 

    6 अप्रैल तक की अपडेटेड सूची के अनुसार, जिले में कुल 22,25,585 मतदाता हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 10,82,955 है। विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के 33,209 नए मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनेंगे।

    प्रशासन ने सुचारू मतदान के लिए कुल 2,802 बूथ बनाए हैं। इसमें से 250 बूथों की कमान पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथों में होगी।
     

    कड़ी सुरक्षा और संवेदनशीलता 

    शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 175 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सीआरपीएफ की 24 कंपनियां तैनात हैं।

    वहीं16 अप्रैल तक 6 और कंपनियां जिले में पहुंच जाएंगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 11,208 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    खबरें और भी