Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमृत भारत योजना से रायरंगपुर-बदामपहाड़ स्टेशन का होगा विकास, बनेगा बेबी फीडिंग रूम; ये कर्मचारी होंगे बर्खास्त

    By Nirmal PrasadEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 10:57 AM (IST)

    Jharkhand News अमृत भारत योजना के तहत रायरंगपुर-बदामपहाड़ स्टेशन का विकास होगा। एक वर्ष में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया ...और पढ़ें

    अमृत भारत योजना से रायरंगपुर-बदामपहाड़ स्टेशन का होगा विकास, बनेगा बेबी फीडिंग रूम; ये कर्मचारी होंगे बर्खास्त
    अमृत भारत योजना से रायरंगपुर-बदामपहाड़ स्टेशन का होगा विकास, बनेगा बेबी फीडिंग रूम; ये कर्मचारी होंगे बर्खास्त

    HighLights

    1. बदामपहाड़ सेक्शन में सालगाझरी के बाद आएगा एक नया स्टेशन, रेल जीएम ने किया दौरा
    2. बेहतर काम के लिए महाप्रबंधक ने दो महिला आरपीएफ जवानों को किया पुरस्कृत

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गृह क्षेत्र रायरंगपुर सहित बदामपहाड़ स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत रि-डेवलप किया जाएगा। इसके अलावा टाटानगर से बदामपहाड़ सेक्षन में सालगाझरी के बाद एक नया क्रासिंग स्टेशन नए लूप लाइन के साथ भी आएगा, जहां पर पीछे आ रही ट्रेन आगे वाली ट्रेन को लूप लाइन से ओवरटेक कर सकेगी।

    दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को बदामपहाड़ सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों का दौरा करते हुए रेल विकास कार्यों की समीक्षा की।

    स्टेशनों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ व इंजीनियरिंग विभाग की टीम के साथ शनिवार को सेक्शन की सभी स्टेशनों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई है।

    उन्होंने बताया कि रायरंगपुर व बदामपहाड़ के दोनों स्टेशनों का पुन: विकास किया जाएगा। एक वर्ष में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान हमने यात्री सुविधा को देखा और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि रायरंगपुर में कवर अप प्लेटफार्म (सीओपी) के लिए भी टेंडर जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बदामपहाड़, रायरंगपुर, बहल्दा रोड, हल्दीपोखर का निरीक्षण के दौरान पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड को भी देखा।

    खबरें और भी

    यात्री सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं

    महाप्रबंधक ने बताया कि यात्री सुरक्षा में अनदेखी करने वाले कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिग्नल पर गेट बंद नहीं करना, ओवर शूट, सिग्नल होने के बावजूद गाड़ी को लेकर निकल जाने सहित कई ऐसे मामले हैं जो यात्री सुरक्षा के मद्देनजर गंभीर है। बार-बार गलतियां करने वालों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बर्खास्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

    टाटानगर स्टेशन प्लान की जल्द होगी समीक्षा

    महाप्रबंधक ने बताया कि टाटानगर स्टेशन री-डेवलपमेंट के लिए एजेंसी अपना काम कर रही है। हमारे स्तर पर इसका रिव्यू होना बाकी है। इसके बाद ही प्लान को स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

    इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि नए स्टेशन बिल्डिंग में महिलाओं के लिए शौचालय, बेबी फीडिंग रूम सहित कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    आरपीएफ की दो महिला जवानों को किया पुरस्कृत

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ही महाप्रबंधक ने आरपीएफ की दो महिला जवानों को दो-दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें टाटानगर आरपीएफ पोस्ट की स्वर्ण रश्मि कुमारी ने स्टेशन पर उक यात्री की जान बचाई थी, जब वे चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे तो रश्मि ने उन्हें ट्रेन के नीचे जाने से बचाया था।

    वहीं, राउरकेला पोस्ट की कुमारी सोना ने ट्रेन में एक गर्भवती महिला व उसके बच्चे की जांच बचाई। महिला राउरकेला से टाटानगर आ रही थी। रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया था। सोना ने नवजात का नाल काटकर उसकी जान बचाई थी। सोना पूर्व में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर चुकी है।

    ये भी पढे़ं -

    कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने BJP को बताया लोकतंत्र का हत्यारा, बोले- ED के जरिए राज्य सरकारों को किया जा रहा परेशान

    Diwali 2023: बाजार भारत का और कब्जा चीन का, जमशेदपुर में देशी पर अब भी भारी चाइना की लाइट