यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: 'मैं कसम लेता हूं कि...', चंपई के गढ़ में दहाड़े शिवराज सिंह चौहान; हेमंत सोरेन पर फूटा गुस्सा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को चंपई सोरेन के गढ़ कोल्हान से परिवर्तन यात्रा का शुभारंंभ किया। यहां शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरक ...और पढ़ें

HighLights
- शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
- शिवराज सिंह चौहान बोले- पांच साल कुछ किया नहीं, अब दाना डालेगा हेमंत
जागरण टीम, घाटशिला/बहरागोड़ा। कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा से हुई। चित्रेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिवर्तन रथ आगे बढ़ा। जिसके बाद शाखा मैदान में भाजपा की परिवर्तन जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, सांसद विधुत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानन्द गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो समेत कई नेता मौजूद रहे।
जनसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा की बिजली चमक रही, घनघोर वर्षा हो रही है फिर भी आप डटे हैं। ये बतलाता है अंधेरा छटेगा बादल हटेगा और सूरज निकलेगा। कमल खिलेगा परिवर्तन आएगा। शिवराज ने अपने अंदाज में दोनों हाथ जोड़कर मामा का आपको प्रणाम नमस्कार कहकर संबोधन की शुरुआत की।
.jpg)
'मैं कसम लेता हूं...'
उन्होंने कहा कि बहनों के द्वारा दी गई माटी को मैं माथे से लगाता हूं, मैं कसम लेता हूं कि झारखंड में जो घुसपैठिए घूस आए हैं, उन्हें चुन-चुनकर खदेड़ा जाएगा। हेमंत सोरेन वोट की राजनीति कर झारखंड का सौदा कर रहे हैं। अब यहां माटी, बेटी व रोटी को सुरक्षित करेगी भाजपा। सीएम एक भी नौकरी व रोजगार नहीं दे पाए।
'अब हेमंत दाना डालेगा...'
शिवराज ने आगे कहा, प्रदेश की महिलाओं को दो हजार प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन किसी को नहीं दिया। अभी एक हजार रुपये देकर टुकड़े डालने का काम कर रहे हैं। हेमंत जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पांच साल में कुछ नहीं किया। अब हेमंत दाना डालेगा नौकरी देने की कोशिश करेगा। झारखंड में हेमंत ने माताओं व बहनों को छलने का काम किया है।
खबरें और भी
जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधुत महतो, दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई ने संबोधित किया। जनसभा में भारी वर्षा के कारण काफी देर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। बरसात के बीच छतरी लेकर लोग सभास्थल पर डटे रहे।