Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: आज से 11 अगस्‍त तक लंबी दूरी की 5 ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 11:59 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand News यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर ...और पढ़ें

    लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का रेलवे का फैसला।
    लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का रेलवे का फैसला।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। Jharkhand News: यात्रियों की सुविधा और कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की पांच एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी और न बर्थ के लिए मारामारी रहेगी।

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने 09 से 11 अगस्त तक रांची स्टेशन से खुलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में व चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में तथा हावड़ा से खुलने वाली एक ट्रेन में स्लीपर कोच कोच लगा कर चलाने का निर्णय लिया है।

    इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त कोच

    10 अगस्त को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 22894 हावड़ा साईनगर शिरडी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी। 11 अगस्त काे राउरकेला से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।

    11 अगस्त को रांची से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18611 रांची बनारस एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी। 10 अगस्त को रांची से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18603 रांची गोड्डा एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी। 09,10 व 11 अगस्त को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा पुरी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।

    खबरें और भी

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के सक्ती स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 9 से 21 अगस्त तक किया जाएगा। इस वजह से रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने वाली और गुजरने वाली 12 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है । जबकि दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन का चलाने का निर्णय लिया है।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद्द रहेंगी

    ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 09 से 21 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 09 से 21 अगस्त तक रद्द रहेगी।

    ट्रेन नंबर 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 09 से 21 तक रद्द रहेगी । ट्रेन नंबर 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 09 अगस्त को रद्द रहेगी।

    ट्रेन नंबर 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 अगस्त को रद्द रहेगी । ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 अगस्त को रद्द रहेगी । ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 अगस्त को रद्द रहेगी ।

    ट्रेन नंबर 20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 12 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस 14 अगस्त को रद रहेगी । ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 11 अगस्त को रद्द रहेगी । ट्रेन नंबर 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 अगस्त को रद्द रहेगी ।

    ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी

    10 से 22 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया झाड़सुगुडा मेमू का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक होगा । 10 से 22 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08862 झाड़सुगुडा गोंदिया मेमू का परिचालन बिलासपुर स्टेशन तक होगा।