Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! विभाग ने झारखंड के इस शहर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूले 17 लाख रुपये

    By Manoj Kumar Singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 03:34 PM (GMT+05:30)

    बिजली चोरी करने और बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर में बिजली विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जमशेदपुर के चार डिवीजन मे ...और पढ़ें

    अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! विभाग ने झारखंड के इस शहर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई
    अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! विभाग ने झारखंड के इस शहर में की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    HighLights

    1. मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली
    2. 71 लोगों पर विभिन्न थानों में एफआइआर दर्ज कराया गया।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिजली चोरी करने वाले व बिजली के बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर सर्किल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जमशेदपुर सर्किल के चार विद्युत डिवीजन में जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार के आदेश से चलाया गया।

    जानकारी देते हुए विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में कुल 531 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें से 71 लोगों पर विभिन्न थानों में एफआइआर दर्ज कराया गया, जबकि इन लोगों से 17 लाख रुपये की जुर्माना वसूली गई।

    जमशेदपुर सर्किल के चार डिवीजन में कार्रवाई

    डिवीजन                   छापेमारी          एफआइआर

    मानगो                        109                  18

    जमशेदपुर                   113                  19

    आदित्यपुर                  120                   10

    घाटशिला                    189                   24

    मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

    मानगो विद्युत डिवीजन के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो वन के तहत 33/11 केवी फीडर डिमना वन तथा 11 केवी डिमना टू फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की सुबह 11 बजे से संध्या चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    जानकारी देते हुए विद्युत अवर प्रमंडल मानगो वन के सहायक विद्युत अभियंता अंबर तुषार कच्छप ने बताया कि 11 केवी डिमना वन को 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद किया जाएगा।

    इसके कारण कालिकानगर, कुंवर सिंह रोड, राजेंद्र नगर, उलीडीह, टैंक रोड, डिमना, मानगो बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी डिमना टू फीडर को दोपहर दो बजे से चार बजे तक बंद किया जाएगा। इसके कारण डिमना रोड, शंकोसाई, सुभाष कालोनी, संजय पथ, आदर्शनगर क्षेत्र प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि पेड़ की डाली काटने के साथ ही मेंटनेंस का काम किया जाएगा।

    खबरें और भी

    आवश्यक होने पर यहां करें संपर्क

    सहायक विद्युत अभियंता मानगो वन - 9431135928

    कनीय विद्युत अभियंता डिमना - 9431135951

    कनीय विद्युत अभियंता शास्त्रीगनर - 9431135945

    ये भी पढ़ें: दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए इस दिग्गज नेता का चयन, मिलेगा बेस्ट आइकान एमपी-झारखंड का खिताब

    ये भी पढ़ें: Karpoori Thakur: गरीबों के ठाकुर को 'भारत रत्न' देने पर झारखंड में जश्न, इन नेताओं ने केंद्र को दी शुभकामनाएं