Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वोट के अधिकार के लिए सड़क पर संग्राम: तमलुक में DM दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:20 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में सैकड़ों ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन ...और पढ़ें

    पूर्वी मेदिनीपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध दर्ज कराते वोटर लिस्‍ट से वंचित मतदाता।

    पूर्वी मेदिनीपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध दर्ज कराते वोटर लिस्‍ट से वंचित मतदाता।

    HighLights

    1. मतदाता सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों का विरोध।

    2. जिलाधिकारी ने ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी।

    जागरण संवाददाता, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर गुरुवार को भारी हंगामा हुआ। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने तमलुक स्थित जिलाधिकारी (DM) कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। 

    चांदीपुर, मयना, खेजुरी और भगवानपुर जैसे इलाकों से पहुंचे इन लोगों का आरोप है कि बिना किसी ठोस आधार के उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। 

     

    सुबह से लगा जमावड़ा, दोपहर में सड़क जाम 

    गुरुवार सुबह 8 बजे से ही जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भीड़ जुटने लगी थी। संशोधित मतदाता सूची में नाम न होने से आक्रोशित लोग जिलाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते थे। 

    घंटों इंतजार के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो प्रदर्शनकारियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने कार्यालय का घेराव करते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख तमलुक थाने की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया।

     

    परेशान मतदाता:'सारे डॉक्यूमेंट्स देने के बाद भी नाम गायब' 

    प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खेजुरी ब्लॉक के शेख मोदलेब अली ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा क‍ि मैं पिछले 14 सालों से मतदान कर रहा हूं। 

    खबरें और भी

    उन्‍होंने कहा क‍ि परिवार के 10 सदस्यों में से 7 का नाम सूची में है, लेकिन 3 का काट दिया गया। उम्र के अंतर का नोटिस मिलने पर मैंने सभी दस्तावेज जमा किए, फिर भी मेरा नाम हटा दिया गया। 

    कई मतदाताओं का आरोप है कि वे स्थानीय बीएलओ (BLO) और बीडीओ (BDO) कार्यालय के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने पर भी उनके अनुरोध स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। 

     

    जिलाधिकारी का पक्ष:'ऑनलाइन करें आवेदन' 

    इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम सूची से हट गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुनः आवेदन कर सकते हैं। 

    जिलाधिकारी ने कहा क‍ि ऑनलाइन आवेदन के आधार पर यदि सुनवाई के लिए बुलाया जाता है, तो आवेदकों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। वर्तमान में कार्यालय में भौतिक रूप से आवेदन जमा करने के संबंध में चुनाव आयोग से कोई नया निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।