यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railway: 'सफाई वाला' की वरीयता का रखा जाए ख्याल, दिया जाए एमएसीपीएस का लाभ; मेंस कांग्रेस ने उठाई आवाज
चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला के 280 पद एक अप्रैल से समाप्त हो चुके हैं। इनमें से 72 पद रिक्त हैं जबकि 208 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को दूसरे विभाग ...और पढ़ें

जासं, जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला की वरीयता का ख्याल रखा जाए और उन्हें संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना (एमएसीपीएस) का लाभ देते हुए टाइम बांड प्रमोशन की सुविधा दें। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, चक्रधरपुर मंडल ने इस मामले में जोन के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को एक पत्र देकर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला के 280 पद रिक्त
चक्रधरपुर मंडल में सफाई वाला के 280 पद एक अप्रैल से समाप्त हो चुके हैं। इनमें से 72 पद रिक्त हैं जबकि 208 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को दूसरे विभागों (सेफ्टी, ऑपरेशन, कामर्शियल व मेडिकल) विभाग में समायोजित करने की योजना चल रही है।
ऐसे में सफाई वाला कर्मचारियों ने किस तारीख में रेलवे ज्वाॅइन किया है उसी आधार पर वे जिस विभाग में समायोजित हो, उन्हें उसी तारीख से वरीयता का लाभ दिया जाए। साथ ही एमससीपीएस के तहत टाइम बांड प्रमोशन का लाभ देने का भी आग्रह किया है।
मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा समायोजन