यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Metro: ट्रेन के बाद अब वंदे भारत मेट्रो चलाने की घोषणा; पढ़ें किस शहर से शुरू होगी सेवा?
वंदे भारत ट्रेन के बाद अब वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी है। अधिकारियों ने इसकी घोषणा कर दी है। इसके अलावा अमृत भारत ट्रेन जनवरी 2025 से शुरू हो रही ...और पढ़ें

HighLights
- जनसंख्या के आधार पर शहरों की हो रही है स्टडी
- जनवरी से शुरू होगी नई सेवा, स्लीपर सहित होंगे जनरल डिब्बे
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश के मध्यम व गरीब जनता के लिए भी अमृत भारत ट्रेन जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें स्लीपर सहित जनरल डिब्बों की व्यवस्था होगी।
टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में रेलवे के चेयरमैन सतीश कुमार भी पहुंचे थे। रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी।
बकौल चेयरमैन, रेलवे एक्जीक्यूटिव क्लास के साथ-साथ आम जनता का भी पूरा ख्याल रखती है इसलिए आमजन के लिए जनवरी से अमृत भारत ट्रेन शुरू की जा रही है, जिसका किराया वंदे भारत की अपेक्षा कम होगी लेकिन सुविधाएं वहीं रहेंगी।
वहीं, उद्घाटन के दौरान चेयरमैन ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में 110 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, 11 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के साथ ही यह संख्या बढ़कर 121 हो जाएगी। हम लगातार वंदे भारत की संख्या में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं।
इसके अलावा हम जल्द ही वंदे भारत में स्लीपर कोच भी शुरू करने जा रहे हैं। इसकी एक रैक तैयार हो गई है जबकि मेक इन इंडिया के तहत छह अन्य रैक भी निर्माणाधीन है। जल्द ही इन्हें भी देश को समर्पित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए भी रेलवे प्रयासरत है।
हर सिटी में चलाएंगे वंदे भारत मेट्रो
चेयरमैन ने बताया कि रेलवे, देश के विभिन्न शहर की आधारभूत संरचना, उनकी जनसंख्या के आधार पर सर्वे कर रही है। बढ़ती जनसंख्या और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए हम इन शहरों में भी मेट्रो ट्रेन शुरू करेंगे।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि सबसे पहले इसे जल्द ही गुजरात में शुरू करने जा रहे हैं। फिर इस सुविधा को देश के अन्य शहरों में भी शुरू करेंगे। मेट्रों ट्रेनों व स्टेशन की इंफ्रास्ट्रक्चर अन्य रेलवे स्टेशन की तुलना में बिल्कुल अलग होगी।