इंकैब कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: वेदांता ने 45 करोड़ का बकाया चुकाया, 15 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी दी
इंकैब इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, वेदांता ने NCLT स्वीकृत समाधान योजना के तहत अब तक 45 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया है। ...और पढ़ें

इंकैब इंडस्ट्रीज की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कर्मचारी कल्याण के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी।
ग्रेच्युटी और वेतन संबंधी दावों का निपटारा किया गया।
3 दिसंबर 2025 से शुरू हुई प्रक्रिया
अंतिम 24 महीनों के मजदूरी दावों का निपटारा किया
वेतन संबंधी बकाये का भुगतान दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC) की धारा-53 के तहत किया गया है। इसके तहत 7 अगस्त 2019 को सीआईआरपी (CIRP) शुरू होने से ठीक पहले के अंतिम 24 महीनों के पात्र वेतन एवं मजदूरी दावों का निपटारा किया गया है।
वेदांता ने अपने कानूनी दायित्वों से आगे बढ़ते हुए कर्मचारियों के कल्याण के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वेच्छा से उपलब्ध कराई है। इस राशि का वितरण पात्र कर्मचारियों के स्वीकृत दावों के अनुपात में किया गया है।
सत्यापन पूरा होते ही खाते में आएंगे पैसे
जिन कर्मचारियों के बैंक खाते और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खातों में राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिन मामलों में अद्यतन बैंक विवरण या दस्तावेज लंबित हैं, वहां सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही चरणबद्ध तरीके से शेष भुगतान सीधे खातों में भेज दिया जाएगा।