विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां योजना को लेकर सख्त हुई झारखंड सरकार, इन महिलाओं को लौटानी होगी पूरी राशि

Published: Sun, 11 May 2025 09:25 AM (IST)

गम्हरिया प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच में कई वार्ड सदस्य भी योजना का लाभ लेते ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान की राशि वापस करने का निर्देश
मंईयां सम्मान की राशि वापस करने का निर्देश

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
  2. वार्ड सदस्यों को लौटानी होगी मंईयां सम्मान की राशि

संवाद सहयोगी, गम्हरिया। Maiya Samman Yojana: शनिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़, मुड़िया व दुग्धा पंचायत सचिवालय में शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच की गई। इस दौरान कई वार्ड सदस्य भी योजना का लाभ लेते पाए गए।

वार्ड सदस्यों को लौटानी होगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

जांच के दौरान योजना का लाभ लेते पाए गए वार्ड सदस्यों को अयोग्य घोषित कर राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि शीघ्र राशि वापस नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

हालांकि, विभाग के इस निर्णय पर योजना का लाभ ले रहे वार्ड सदस्यों द्वारा आपत्ति प्रकट की गई। साथ ही, उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग सरकार से की गई।

जमशेदपुर : मंईयां सम्मान योजना के घुसपैठिए लाभुकों पर कार्रवाई की मांग

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मंईयां सम्मान योजना में घुसपैठियों के नाम शामिल होने की शिकायत की है। उन्होंने योजना में गलत तरीके से नाम जुड़वाने वाले घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि घाटशिला और गुड़ाबांदा जैसे आदिवासी बहुल पंचायतों में मुस्लिम महिलाओं के नाम योजना में शामिल हैं, जबकि वहां मुस्लिम परिवार नहीं रहते। उन्होंने चाकुलिया प्रखंड में भी फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के जरिए घुसपैठियों के नाम दर्ज कराने की बात कही।

गोस्वामी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए गरीबों के हक मारकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कोल्हान प्रमंडल में अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई है।

लोहरदगा : आधार लिंक वाले खाते में जाएगी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का क्रियान्वयन विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत निदेशों के आलोक में किया जा रहा है। इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लोहरदगा के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार दास ने दी।

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इस योजना की राशि का भुगतान उनके आधार सीडेड खाते में जाना है।

ऐसे में योजना के वैसे लाभुक जिन्होंने अब तक अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है अविलंब अपने बैंक में आधार कार्ड एवं बैंक खाता के साथ उपस्थित होकर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, 15 मई तक कर लें ये जरूरी काम

Maiya Samman Yojana: क्या घुसपैठिए ले रहे मंईयां सम्मान योजना का लाभ? इस वजह से मुखिया ने जताई आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।