यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election 2024: क्यों 49 मिनट तक रोका गया कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर? वजह आई सामने; हेमंत हुए आगबबूला
झामुमो नेत्री और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कह ...और पढ़ें

HighLights
- कुईलीसुता की सभा के बाद पायलट को नहीं मिल रहा था उड़ने का सिग्नल
- घाटशिला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन के पक्ष में कल्पना सोरेन की थी सभा
संवाद सूत्र, मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम)। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने घाटशिला विधासभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता मार्शल स्पोर्ट्स फुटबाल ग्राउंड में प्रत्याशी रामदास सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
नो फ्लाइंग जोन बताकर उनके हेलीकॉप्टर को 49 मिनट तक रोका गया
कल्पना सोरेने का हेलीकाप्टर दोपहर के 1:49 पर सभास्थल के हेलीपेड पर उतरा।जहां 1:52 से उन्होंने भाषण देना शुरू किया। 2:30 तक उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा समाप्त होने के बाद कल्पना सोरेन लगभग 49 मिनट तक हेलीपैड पर रुकी रही।
नो फ्लाइंग जोन बताकर उनके हेलीकॉप्टर के पायलट को एटीआर द्वारा सिग्नल नहीं दिया जा रहा था। हेलीपैड से ही उन्होंने इंटरनेट मीडिया एवं एक्स हैंडल पर अपना एक वीडियो अपलोड किया। इसके बाद खलबली मच गई।
कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया कि उन्हें हेलीकाप्टर से जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में चुनावी सभाओं में जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की हताशा का प्रमाण है और झारखंड की जनता इसका मुहतोड़ जवाब देगी।
हेमंत सोरेन हुए आगबबूला
पिछले हफ्ते मुझे डेढ़ घंटे तक रोककर चुनाव प्रचार में जाने नहीं दिया गया। आज कल्पना को भी चुनावी सभा में जाने से रोका जा रहा है। इतना डर क्यों है भाजपा और केंद्र सरकार को झारखण्डियों से? भाजपा ने पिछले 5 साल में कई बार मेरे कामों में रोड़ा अटकाने का काम किया। जब भी मैं राज्य के लिए आगे बढ़ता हूं, यह लोग षड्यंत्र पर षड्यंत्र करते हैं उससे बाज नहीं आते हैं। मुझे जेल में डालने से भी इनका मन नहीं भरा है क्या? कारण क्या है?
कल्पना सोरेन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने वाली थीं
बता दें कि कल्पना सोरेन घाटशिला के बाद जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने वाली थीं। लेकिन उनके हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। यहां से वह जगन्नाथपुर पहुंची, लेकिन लातेहार नहीं जा सकी।
खबरें और भी
झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण में इन 43 सीटों पर मतदान
पहलो चरण में 13 नवंबर को बरकट्ठा, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, सिमरिया, हजारीबाग, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।