विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मामा का इलाज कराकर लौट रहा था 18 वर्षीय युवक, जामताड़ा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर मौत

By Antim ChaudharyEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 04 Sep 2026 01:21 PM (IST)

जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय मुन्ना शर्मा की मौत हो गई। वह रांची से ...और पढ़ें

जामताड़ा स्टेशन पर शव का पंचनामा करती जीआरपी। जागरण

जामताड़ा स्टेशन पर शव का पंचनामा करती जीआरपी। जागरण

HighLights

  1. जामताड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत।

  2. 18 वर्षीय मुन्ना शर्मा रांची से लौट रहा था।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप चलती ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पोल संख्या 251/27 के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में कट गया। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है।

मामा का इलाज कराकर रांची से लौट रहा था युवक

मृतक के मामा सरभू शर्मा ने बताया कि वे इलाज के लिए रांची गए थे। इलाज कराने के बाद मुन्ना अपने मामा के साथ हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से देवघर लौट रहा था। इसी दौरान सुबह मुन्ना शौचालय जाने के बाद ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। बताया गया कि अचानक पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मधुपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

मुन्ना अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी अचानक हुई मौत की खबर से परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद बुढ़ई गांव में भी शोक है। 

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में शीतलपुर-बिशनपुर के पास ट्रैक्टर पलटा, हादसे में तीन घायल; एक की इलाज के दौरान

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में जल्द शुरू होगी होगी NEET और IIT की नि:शुल्क तैयारी, DC ने दिए निर्देश