Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से झारखंड-बंगाल की एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने बताया कब होगा परिचालन सामान्य

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:03 AM (GMT+05:30)

    South Eastern Railway के आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण झारखंड और पश्चिम बंगाल की रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। ...और पढ़ें

    आद्रा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    आद्रा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक।

    2. झारखंड-बंगाल में कई मेमू ट्रेनें होंगी प्रभावित।

    3. यात्रियों को आंशिक रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन से परेशानी।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 27 जुलाई से दो अगस्त तक एक सप्ताह के लिए संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल के साथ ही झारखंड में भी रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। 

    68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 27, 30 , 31 जुलाई व दो अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं प्रभावित होंगी। इसी प्रकार ट्रेन 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 27 व 30 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्राएं प्रभावित रहेंगी।

    ट्रेन 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 28, 29 जुलाई, एक-दो को प्रारंभ होने वाली यात्राएं हैं। वहीं ट्रेन 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 31जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आंशिक समापन आद्रा में तथा आंशिक प्रारंभ आद्रा से किया जाएगा।

    आद्रा एवं आसनसोल के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी। ट्रेन 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 29 जुलाई व एक अगस्त को प्रारंभ होने वाली यात्राएं का आंशिक समापन आद्रा में तथा आंशिक प्रारंभ आद्रा से किया जाएगा। आद्रा एवं पुरुलिया के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी।

    ट्रेन 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 30 जुलाई का आंशिक समापन आद्रा में तथा आंशिक प्रारंभ आद्रा से किया जाएगा। टाटानगर एवं आद्रा के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी।

    ट्रेन 68060 आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 28, 29 जुलाई व एक-दो अगस्त को आंशिक प्रारंभ आद्रा से किया जाएगा। आद्रा एवं आसनसोल के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी।

    ट्रेन 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू पैसेंजर 28, 29 जुलाई व एक व दो अगस्त को का आंशिक समापन आद्रा में किया जाएगा। आद्रा एवं टाटानगर के बीच यह सेवा निरस्त रहेगी।