दक्षिण पूर्व रेलवे की आसनसोल–पुरुलिया समेत कई ट्रेनें रद, आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते बदलाव
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 20 से 26 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इसमे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
आद्रा मंडल में 20 से 26 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक।
कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित।
यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 20 से 26 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लाक कार्यक्रम के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई परिवर्तन किए जाएंगे।
इस दौरान 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 20, 21, 22, 23, 24 व 26 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा निरस्त रहेगी।
जबकि 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 20, 21 एवं 23 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 व 25 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा निरस्त रहेगी।
वहीं दूसरी ओर 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 26 जुलाई का आद्रा में आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–आसनसोल खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर 22 व 25 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आद्रा में आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–पुरुलिया खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 21 व 23 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का पुरुलिया में आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। पुरुलिया–टाटानगर खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर 22 व 23 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आद्रा में आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–टाटानगर खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
68060 आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 24 व 25 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आद्रा से आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–आसनसोल खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
वहीं 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू पैसेंजर 24 व 25 जुलाई को प्रारंभ होने वाली यात्रा का आद्रा में आंशिक समापन होगा। आद्रा–टाटानगर खंड में इसका परिचालन निरस्त रहेगा।
पटना–खुर्दा रोड साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का परिचालन रहेगा जारी
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 03230 पटना–खुर्दा रोड साप्ताहिक विशेष व 03229 खुर्दा रोड–पटना साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में चार अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है।
इसके अनुसार 03230 पटना–खुर्दा रोड साप्ताहिक विशेष छह से 27 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को और 03229 खुर्दा रोड–पटना साप्ताहिक विशेष सात से 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित होगी। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन अपने वर्तमान समय, ठहराव, मार्ग, रखरखाव कार्यक्रम और 22 कोचों की मौजूदा संरचना के साथ जारी रहेगा।