Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Special Train : झारखंड के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें टाइम टेबल

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:43 PM (IST)

    Howrah Raxaul Special Train गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ से निपटने को लेकर रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इस बीच अब रेलवे की ...और पढ़ें

    Summer Special Train : झारखंड के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें टाइम टेबल
    Summer Special Train : झारखंड के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें टाइम टेबल

    HighLights

    1. हावड़ा से रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
    2. सियालदह-वडोदरा के समय में किया गया बदलाव

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Howrah Raxaul Special Train गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05560 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 27 अप्रैल को रक्सौल से दोपहर में 1:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

    वहीं, 05559 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 28 अप्रैल को हावड़ा से रात में 11:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर में तीन बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। 

    सियालदह-वडोदरा स्पेशल के समय में बदलाव

    रेलवे ने 03109-03110 सियालदह-वडोदरा-सियालदह समर स्पेशल ट्रेन के समय को संशोधित करने का निर्णय लिया है। अब 03109 सियालदह-वडोदरा स्पेशल 23 अप्रैल व 25 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को सियालदह से सुबह में 7:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात में आठ बजे वड़ोदरा पहुंचेगी।

    वहीं, 03110 वड़ोदरा-सियालदह स्पेशल 25 अप्रैल और 27 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को 16:45 बजे वड़ोदरा से रवाना होगी और तीसरे दिन 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Bijli Consumers : बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब ये काम किया तो लगेगा भारी जुर्माना; तैयारी में विभाग

    घर पर बजने वाली थी शहनाई, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस; हर कोई रह गया सन्न