Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ पर दिया विवादित बयान, यूपी में मांगा राष्ट्रपति शासन

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 07:35 PM (IST)

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नारायणपुर में एक सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने ...और पढ़ें

    शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी। (जागरण)

    शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी। (जागरण)

    HighLights

    1. मंत्री इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ को 'ढोंगी बाबा' कहा।

    2. यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की राष्ट्रपति से मांग की।

    3. जामताड़ा में सड़क शिलान्यास कर विकास कार्यों पर जोर दिया।

    संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। तल्ख टिप्पणियों और अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले जामताड़ा विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सोमवार को अपने बयानों से फिर से चर्चा में हैं।

    डॉ. इरफान नारायणपुर में आयोजित एक सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे थे।

    इस दौरान मंत्री ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को कभी भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने देश के राष्ट्रपति को पत्राचार कर यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

    यूपी योगी बाबा से नहीं चल रहा है। वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, गरीबों के घरों को तोड़ा जा रहा है। यूपी में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों का कल्याण होगा और कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

    मंत्री सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के चीरूडीह मोड़ से बांकुडीह बिशु मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। आम लोगो को बरसात में होने वाली समस्या का समाधान होगा। सभी वर्गों को साथ लेकर विकास हो रहा है।

    विकास की रफ्तार हुई तेज

    इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज पूरे विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज हुई है। चारों ओर विकास दिखाई दे रहा है। सड़क, पुल, पुलिया का जाल बिछाया जा रहा है। एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है और इसी मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहा हूं।

    सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों का जो अपार प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलता है, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ वह खड़े रहते हैं। विकास का यह कारवां रूकने वाला नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 26 और सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र जारी रहने के कारण समयाभाव में कुछ योजनाओं का शिलान्यास अभी नहीं हो पाया है, लेकिन आने वाले दिनों में क्षेत्र को विकास की सौगातें मिलेंगी।

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, अंगद मिर्धा, लालू अंसारी, सफान अंसारी, बीरबल अंसारी, अंगद मिर्धा, निशापति हांसदा, इम्तियाज अंसारी, अभय पांडेय, यार मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- मंत्री इरफान अंसारी बोले- 2027 तक झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध, एमडीए अभियान शुरू