विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री इरफान अंसारी बोले- 2027 तक झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध, एमडीए अभियान शुरू

Published: Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM (IST)

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन की राज्य की प्रतिबद्धता का आश्वासन ...और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को आश्वस्त किया है कि झारखंड सरकार वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मंगलवार को वर्चुअल मोड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के क्रम में यह आश्वासन दिया। उन्होंने इस अभियान को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के स्वास्थ्य मंत्रियों से जुड़कर इस अभियान की शुरुआत करते हुए इसकी समीक्षा भी की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मंत्रियों, सांसदाें एवं विधायकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा इसके लिए जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस क्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के नौ जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को 100 प्रतिशत सफलता के साथ संचालित किया गया है, जहां व्यापक जागरूकता अभियान, दवा वितरण तथा मच्छर नियंत्रण के उपाय किए गए।

मंगलवार को बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, साहिबगंज एवं सिमडेगा में एमडीए अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें लगभग 1.75 करोड़ लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि कि कम से कम 95 प्रतिशत लक्षित आबादी द्वारा दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों में दवा सेवन कम है या विरोध है, वहां विशेष रणनीति के तहत निगरानी बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव के कारण JAC ने बदलीं परीक्षा तिथियां, 11वीं-8वीं-9वीं के एग्जाम फरवरी के बजाय मार्च में

यह भी पढ़ें- झारखंड में अवैध तरीके से रह रहे 350 विदेशी नागरिक, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू 

यह भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में माओवादी IED विस्फोट, पत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीण गंभीर घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।