जामताड़ा में मासूम के साथ दुष्कर्म, 59 साल का आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
झारखंड के जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में एक 59 वर्षीय व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा)। बिंदापाथर थाना क्षेत्र एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव के 59 वर्षीय बलराम सिंह के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्ची घर के समीप खेल रही थी। इसी क्रम में आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पीड़िता की मां ओर से थाने में दिए आवेदन पर थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बलराम सिंह को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद बिंदापाथर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में थाने के जेएसआई अनुज कुमार, एएसआई सुप्रभा मुर्मू, राजु महतो के टीम ने छापेमारी कर देर रात आरोपित का कालाझेरिया गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
खबरें और भी
वहीं पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गहन जांच व पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।