रामगढ़ के सारूबेड़ा शॉपिंग सेंटर में गंदगी का अंबार, अवैध दुकानें-बंद शौचालय-जुआ से स्थिति बदतर
रामगढ़ के सारूबेड़ा शॉपिंग सेंटर में गंदगी का अंबार लगा है। अवैध दुकानें, बंद शौचालय और जुआ जैसी समस्याओं के कारण यह केंद्र अपनी पहचान खो रहा है। ...और पढ़ें
-1777461590226_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, घाटो (रामगढ़)। सीसीएल सारूबेड़ा परियोजना के सारूबेड़ा कालोनी के पास स्थित शॉपिंग सेंटर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आसपास के क्वार्टरों में निवास करने वाले परिवार इससे फैल रहे बदबू से काफी परेशान है। इस सोपिंग सेंटर के अंदर डाकघर के अलावे दर्जनभर दुकान है।
इसके अलावा, सड़क किनारे सोपिंग सेंटर के जमीन पर दर्जनों लोग अतिक्रमण कर दुकान बना लिया है, इससे सोपिंग सेंटर एक सीमित इलाके में सिमट गई है। इन तमाम दुकानों का कचरा सोंपिंग सेंटर के अंदर ही वर्षा से फेका जा रहा है।
सेंटर के जमीन पर दो मुर्गा दुकान भी अवैध रूप से खोल रखा है, जो आए दिन भारी मात्रा में मुर्गा के पंख से लेकर अन्य सामग्री सोपिंग सेंटर के प्रांगण में ही फेक रहा है। इस सेंटर के अंदर बने शौचालय भी विगत दस सालों से बंद पड़ा है। वहीं सेंटर के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से चार-पांच की संख्या में होटल संचालित हो रहा है, जिसका कचरा भी सोंपिग सेंटर में डाला जा रहा है।
इसके अलावा शॉपिंग सेंटर जैसे अहम मार्केट के अंदर दर्जनों छोटे स्तर का भाड़ा वाहन सुबह से लेकर शाम तक खड़ा रहता है। इसकेे चालक सहित अन्य कई ग्रुप द्वारा जुुआं खेला जाता है। इन जुआरियों व वाहन चालकों द्धारा भी व्यापक रूप से गंदगी फैलाने का काम किया जाता है।
खबरें और भी
कुल मिलाकर इस सोपिंग सेंटर में अतिक्रमण कर दर्जनों की संख्या में दुकान बनाए जाने से इसका वजूद अब मिटने के कगार पर पहुंच गया है। चारो ओर गंदगी से इस सेंटर में अब ग्राहक भी आना पसंद नहीं कर रहे है।
सीसीएल प्रबंधन भी इस सेंटर में रूचि लेना छोड़ दिया है। लगभग साल सालों से इसकी साफ-सफाई नहीं किया गया है। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- झारखंड में डाक विभाग की नई पहल: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी 'डाक सखी', गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवाएं
यह भी पढ़ें- पाकुड़ का काकड़बोना स्कूल बना खंडहर; टूटती छत-दरकती दीवारें बनीं 470 बच्चों की जान का खतरा
सारूबेड़ा परियोजना के सोपिंग सेंटर के जमीन को अतिक्रमण कर वर्षो पूर्व लोग दुकान बनाया है। मेरे आने से अतिक्रमण नहीं हुआ है। वैसे सोपिंग सेंटर को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन दुकानों से बिजली का अवैध कनेक्शन भी हटाने का काम किया जाएगा। सेंटर को गंदगी मुक्त भी करने का काम किया जाएगा।
मुन्ना चौहान, सुरक्षा अधिकारी, सीसीएल सारूबेड़ा परियोजना