Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में डाक विभाग की नई पहल: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी 'डाक सखी', गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवाएं

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:37 PM (IST)

    डाक विभाग के इस पहल के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव तक बैंकिंग और डाक सेवाएं पहुंचाकर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करेंगी। ...और पढ़ें

    डाक सखी योजना से गांवों में पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा। (AI Generated Image)

    डाक सखी योजना से गांवों में पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    सच्चिदानंद, मेदिनीनगर (पलामू)। ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन को नई दिशा देने के लिए डाक विभाग ने एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक पहल शुरू की है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को सीधे डाक सेवाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे न केवल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

    हर समूह से चुनी जाएगी 'डाक सखी'

    इस योजना का सबसे अहम पहलू यह है कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह से एक महिला को चयनित कर उसे “डाक सखी” की भूमिका दी जाएगी। ये डाक सखी अपने क्षेत्र में डाक विभाग और आम नागरिकों के बीच सेतु का काम करेंगी। डाक विभाग की यह पहल ग्रामीण वित्तीय ढांचे को मजबूत करने और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

    ग्रामीणों को मिलेंगी घर के पास वित्तीय सेवाएं

    डाक सखी ग्रामीणों, खासकर पोषक क्षेत्र की महिलाओं को डाकघर की प्रमुख सेवाओं से जोड़ने का कार्य करेंगी। इनमें मुख्य रूप से डाकघर में नए खाते खुलवाने में सहायता, बीमा योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग तथा विभिन्न डाक एवं वित्तीय सेवाओं का प्रचार-प्रसार शामिल है। इससे ग्रामीणों को बैंक और डाकघर तक बार-बार जाने की जरूरत कम होगी और सेवाएं उनके गांव तक ही सुलभ हो सकेंगी।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम यह पहल केवल सेवा विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। डाक सखी के रूप में जुड़ने से महिलाओं को न केवल आय का अवसर मिलेगा, बल्कि वे स्थानीय स्तर पर वित्तीय जागरूकता की महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पाकुड़ का काकड़बोना स्कूल बना खंडहर; टूटती छत-दरकती दीवारें बनीं 470 बच्चों की जान का खतरा

    यह भी पढ़ें- झारखंड के बरवाडीह में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, रेलवे ने जारी किया NOC

    यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक होगा। इससे जहां एक ओर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

    -

    संजीव रंजन, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, झारखंड सर्किल