Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के बरवाडीह में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, रेलवे ने जारी किया NOC

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:44 PM (IST)

    Jharkhand Cenral School: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    केंद्रीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने दूरस्थ रेलवे क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय (Central School Barwadih) खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है।

    विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण हेतु 9.686 एकड़ रेलवे भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय, बरवाडीह के शीघ्र संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपने नियमों के अनुरूप हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया है।

    प्रारंभिक चरण में विद्यालय का संचालन रेलवे के मौजूदा स्कूल भवन (Railway School) में किया जाएगा। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि विद्यालय का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

    रेलवे कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा 

    रेलवे कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को केंद्रीय स्टाफ लाभ निधि (CSBF) के अंतर्गत समर्थन प्रदान किया जा रहा है। इस पहल को सफल बनाने में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    खबरें और भी

    महाप्रबंधक के निर्देश पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की गईं। बरवाडीह जैसे दूरस्थ क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    इस निर्णय से रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब बेहतर शैक्षिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। धनबाद मंडल कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक हित में ऐसी जनोपयोगी पहलों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- बोकारो में मोबाइल टॉर्च के भरोसे हो रहा अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव

    यह भी पढ़ें- झारखंड के जंगल में एक माओवादी ढेर, 1 करोड़ के इनामी मिसिरा की तलाश में चल रहा ऑपरेशन