बोकारो में मोबाइल टॉर्च के भरोसे हो रहा अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव
बोकारो के नूतनडीह स्थित विशू घाट पर रोशनी की व्यवस्था न होने से लोगों को मोबाइल टॉर्च या वाहनों की हेडलाइट के सहारे शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ता ह ...और पढ़ें
-1777450126095_m.webp)
तातरी दामोदर नदी तट विशुघाट में मोबाइल टाॅर्च के सहारे शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर लकड़ी काटते लोग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जैनामोड़ (बोकारो)। तातरी उत्तरी पंचायत क्षेत्र नूतनडीह गांव से उत्तर दामोदर नदी तट पर में बने मोक्षधाम विशू घाट पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए यहां आने वाले लोगों को अक्सरां इसकी कमी खलती है।
लोग मजबूरन मोबाइल की लाइट, टार्च या फिर बाइक व कार की हेड लाइट जलाकर शव का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। जो विकास व बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावा करने वालों की इच्छा शक्ति में कमी को दर्शाता है।

बिजली और पेयजल की खलती है कमी
बता दें कि इस विशू घाट में खुटरी, तातरी उत्तरी, तातरी दक्षिणी, कनारी पश्चिमी पंचायत के लोग शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं। शीतल वेलफेयर ट्रस्ट के पाचु साव बताते हैं कि विशू घाट की साफ-सफाई समय समय पर ट्रस्ट के युवा करते हैं, जरुरत है यहां का सौंदर्यीकरण करने की।
देखा जाए तो पेयजल व बिजली की कमी हर किसी को खलती है। फिलहाल यहां एक शेड व दो घाट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया, विधायक एवं सांसद से बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।