Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बाथरूम के पास मिला शव; गले पर फंदे के निशान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अर्चना कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका शव बाथरूम के पास मिला और गले पर फंदे के निशान थ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदोडीह गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अर्चना कुमारी, पति संतोष कुमार पंडित के रूप में हुई है।

    मृतका के भाई अनिल पंडित ने बताया कि अर्चना की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था और इस दौरान अर्चना ने दो बेटियों को जन्म दिया।

    हालांकि कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे पारिवारिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद अर्चना को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

    Koderma murder

    (मृतका की फाइल फोटो)

    बताया गया कि बुधवार सुबह अर्चना की ननद ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब उसके स्वजन मौके पर पहुंचे तो अर्चना को घर के अंदर बाथरूम के पास मृत अवस्था में पाया गया। उसके गले पर फंदे के निशान भी देखे गए, जिससे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि अर्चना की हत्या कर शव को बाथरूम के पास फेंक दिया गया।

    Koderma Shav

    घटना के बाद से मृतका का पति संतोष पंडित और उसके परिवारवाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति एवं ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- पलामू में खौफनाक वारदात: घर से बुलाकर 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

    यह भी पढ़ें- PESA Jharkhand: अब प्रखंड स्तर तक बनेगी पेसा कोर्डिनेशन कमेटी, ग्राम सभा में महिलाओं को बड़ा अधिकार