पलामू में खौफनाक वारदात: घर से बुलाकर 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
पलामू के पिपराटांड थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में 60 वर्षीय राजमुनि पाठक की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का कारण जमीन विवा ...और पढ़ें
-1777441729810_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पांकी (पलामू)। पलामू जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में मंगलवार देर रात हुई एक जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय राजमुनि पाठक को घर से बुलाकर सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ लोग राजमुनि पाठक के घर पहुंचे और किसी बहाने उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद उन्हें घर से लगभग 200 मीटर दूर ले जाया गया, जहां अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में उनकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पिपराटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को घर से करीब 100 मीटर की दूरी से बरामद किया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में स्वजनों ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इधर, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन मौके पर जुट गए। परिजनों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर तनाव चल रहा था, लेकिन अपराधियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
खबरें और भी
इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का 'हंटर', 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो खैर नहीं
यह भी पढ़ें- रांची में गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, घर में पड़ा था शव और ऑनलाइन मंगा रही थी चाउमीन-मिठाई