Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की कठोर सजा, ₹20000 का जुर्माना भी

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

    कोडरमा की अदालत ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी रंजन रजक उर्फ धोनी रजक को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। डरा-धमकाकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है।

    कोडरमा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने बुधवार को रंजन रजक उर्फ धोनी रजक (20 वर्ष), पिता ईश्वर रजक, निवासी गैड़ा चंदवारा (जिला कोडरमा) को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

    अदालत ने आरोपी पर ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं चुकाने की स्थिति में उसे 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

    यह मामला वर्ष 2023 का है, जिसे लेकर जयनगर थाना में कांड संख्या 142/2023 (एसटी-110/2023) दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया था कि घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर डराया-धमकाया।

    इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी गवाहों का परीक्षण कराते हुए अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संदीप कुमार यादव और राजेश कुमार यादव ने अपनी दलीलें पेश कीं।

    सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल सश्रम कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई।

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बाथरूम के पास मिला शव; गले पर फंदे के निशान

    यह भी पढ़ें- पलामू में खौफनाक वारदात: घर से बुलाकर 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

    खबरें और भी