Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamtara Train Accident: जामताड़ा में यात्रियों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल ट्रेन, आग लगने की सूचना पर कूदे थे लोग; अबतक 2 की मौत

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 09:15 PM (IST)

    Train Accident in Jamtara झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने की वजह से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो लोगों की मौत हो गई। घायलो ...और पढ़ें

    Jamtara Train Accident: झारखंड में दर्दनाक हादसा, जामताड़ा में 12 लोगों के ट्रेन से कटने की सूचना
    Jamtara Train Accident: झारखंड में दर्दनाक हादसा, जामताड़ा में 12 लोगों के ट्रेन से कटने की सूचना

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Jamtara Train Accident । झारखंड के जामताड़ा में भीषण रेल हादसा हो गया, जिसमें अबतक दो लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन (Bhagalpur-Yesvantpur Train) में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री जंजीर खींच दी।

    आग लगने की खबर सुनते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन से रॉन्ग साइड में कूदने लगे। इसी बीच अचानक आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन गुजरी, जिसने कई यात्रियों को अपने चपेट में ले लिया।

    आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो शव बरामद किए हैं। इस भयावह हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

    हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों शवों को जामताड़ा आरपीएफ की टीम एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा ले जाया गया, जबकि घायलों को ट्रेन से ही आसनसोल भेजे जाने की सूचना है।

    जामताड़ा एसडीएम क्या बोले?

    जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार का कहना है, "...दो शव बरामद किए गए हैं। हमने रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया है...जांच के बाद कारण पता चलेगा..."

    रेलवे प्रशासन ने क्या कहा?

    आग लगने की सूचना को प्रशासन ने पूरी तरह से नकार दिया है। पूर्व रेलवे के सीपीआओ कौशिक मित्रा ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आए हैं। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले यात्री नहीं हैं, बल्कि वो स्थानीय लोग हैं और ट्रैक पर चल रहे थे। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

    खबरें और भी

    जामताड़ा उपायुक्त ने क्या कहा?

    जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया। कुछ मौतों की सूचना मिली है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं। -उपायुक्त, जामताड़ा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाहिर किया दुख

    हादसे पर ट्वीट करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, "झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

    मुख्यमंत्री चंपई ने जताया शोक

    जामताड़ा रेल हादसे पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री चंपई ने ट्वीटकर लिखा, "जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास  हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।"

    चंपई ने आगे लिखा, "प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'बहरूपिया हैं BJP वाले', चंपई सोरेन ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- वोट मांगने जाएं तो...

    यूपी के दो करोड़ किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, खाते में भेजे गए इतने Cr. रुपए

    Bihar Politics: दुविधा में फंसे NDA के कई सांसद, पारस और चिराग को लेकर भी कन्फ्यूजन; किसके हाथ लगेगा टिकट?

    जब RJD MLA ने सम्राट चौधरी के सामने ही नीतीश को दे दिया रैली का निमंत्रण, डिप्टी CM ने दिया ऐसा रिएक्शन