Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: जामताड़ा में हाथियों के झुंड ने दादा और पोती को कुचला, पहले दौड़ाया, भागने के दौरान गिर पड़े तो...

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 01:56 PM (IST)

    झारखंड में इंसान और हाथियों के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनखंजों जंगल में सोमवार को दोपहर करीब ...और पढ़ें

    अहिल्यापुर : मृतक बच्ची की मां नुरजहां खातून शव को देखकर रोती बिलखती हुई।
    अहिल्यापुर : मृतक बच्ची की मां नुरजहां खातून शव को देखकर रोती बिलखती हुई।

    जासं, गिरिडीह/जामताड़ा। जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनखंजों जंगल में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे हाथियों के झुंड ने दादा व उनकी सात साल की पोती को कुचलकर मार डाला। मृतकों में गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोरियाद गांव निवासी 55 वर्षीय जनाउल अंसारी व सात वर्षीय नाजिश शामिल हैं। झुंड में करीब 42 हाथी थे।

    पोती को हाथी दिखाने ले गए थे दादा

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह हाथियों का झुंड नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनखंजो गांव के बगल के जंगल में विचरण कर रहा था। इस झुंड को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ पहुंच गई।

    इस भीड़ में जनाउल अंसारी भी अपनी पोती नाजिश के साथ आए थे। वे उसे हाथी दिखाने पहुंचे थे। तभी हाथियों ने भीड़ को दौड़ा दिया। यह देख वहां भगदड़ मच गई। दादा-पोती भी भीड़ के साथ भागने लगे, पर वे गिर गए। तभी हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और दोनों को कुचलकर मार डाला।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मौके पर पहुंचे विधायक डा. इरफान अंसारी

    घटना की जानकारी मिलने पर जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक डा. इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को 25-25 हजार की आर्थिक मदद की।

    साथ ही तय प्रविधान के अनुरूप साढ़े चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि वन विभाग के अधिकारी सक्रिय रहते तो यह घटना नहीं होती। हाथियों से बचने के लिए नीति बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फटकारा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: झारखंड में 100 गुस्‍सैल हाथियों का तांडव, छीन रहे रहे हैं मासूम लोगों की जिंदगी; बाकी के 600 जंगल से नहीं निकलते बाहर

    यह भी पढ़ें: 'वीडियो वायरल कर दूंगा'...घरवाले गए बाहर तो पीछे से आ टपका इंस्‍टाग्राम फ्रेंड, कट्टा दिखाकर की गंदी रिकॉर्डिंग