Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोलकाता से कानपुर और आगरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:07 PM (IST)

    ECR: रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कोलकाता-कानपुर सेंट्रल और कोलकाता-आगरा कैंट के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया ह ...और पढ़ें

    कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. कोलकाता-कानपुर सेंट्रल के बीच 13 फेरे विशेष ट्रेन।

    2. कोलकाता-आगरा कैंट के लिए भी विशेष ट्रेनें चलेंगी।

    3. श्रावणी मेला हेतु बरहनी-देवघर अनारक्षित विशेष ट्रेन।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Eastern Railway: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता–कानपुर सेंट्रल व कोलकाता–आगरा कैंट के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

    ट्रेन 04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 21 जुलाई से 29 सितंबर तक 13 फेरे कानपुर सेंट्रल से आठ बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 22 जुलाई से 30 सितंबर तक 11 फेरे कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

    इसी प्रकार, 01911 आगरा कैंट–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 23 जुलाई से 24 सितंबर तक आगरा कैंट से 03:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन 01912 कोलकाता–आगरा कैंट विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 24 जुलाई से 25 सितंबर तक कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन आठ बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में मार्ग में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

    बरहनी व देवघर के बीच चलेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन

    श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरहनी एवं देवघर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 05028 बरहनी–देवघर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बरहनी से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में यह ट्रेन मार्ग में मुंगेर में 06:55बजे , सुल्तानगंज में 08:20 बजे, भागलपुर में 08:55 बजे, बाराहाट 10 बजे तथा बांका में 10:40 बजे रुकेगी।

    इसी प्रकार ट्रेन 05027 देवघर–बरहनी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से 18:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15:15 बजे बरहनी पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में यह ट्रेन मार्ग में बांका में 19:38 बजे , बाराहाट में 20:01 बजे , भागलपुर 20:53 बजे, सुल्तानगंज 21:25 बजे तथा मुंगेर में 23:15 बजे पर रुकेगी।