Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब इन महिलाओं को 2 दिन के भीतर करना होगा सरेंडर

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 02:40 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में गलत तरीके से लाभ उठाने वाली महिलाओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अवैध रूप से गलत कागजात प्रस्तुत कर लाभ लेने वाले ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा से उड़ी विभाग की नींद
    2. फर्जीवाड़ा करने वाली महिलाओं को सरेंडर करने को कहा गया

    संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)। Jharkhand News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पात्रता नहीं रखने वाली महिलाओं की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अवैध रूप से गलत कागजात प्रस्तुत कर लाभ लेने वाले की जांच शुरू कर दी गई है।

    कुंडहित बीडीओ जमाले रजा ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुंडहित को पत्र जारी कर विभाग के सहायक शिक्षक के परिवार द्वारा मंईयां सम्मान योजना लेने वाले को सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

    अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के दौरान कतिपय सरकारी कर्मी जिसमें सहायक शिक्षक के परिवार भी इस योजना के लाभ ले रहे हैं। जो प्रासंगिक पत्र के कंडिका (ए) में वर्णित नियम के विरुद्ध है।

    दो दिन के अंदर देनी होगी जानकारी

    उक्त कंडिका के अनुरूप कुंडहित प्रखंड के अंतर्गत कार्यरत सभी नियमित, स्थायी कर्मी ,संविदा कर्मी, मानदेय वेतन भोगी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर  कार्यालय में दो दिन के अंदर सूचित करने की निर्देश दिया गया है।

    प्रमाण पत्र समर्पित किए जाने के पश्चात अगर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीका से लाभ लेते हुए पाए जाते हैं तो संबंधित सहायक शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    योजनाएं कागज पर दौड़ रही, जनता सड़क पर रेंग रही: MLA राज सिन्हा

    धनबाद के निरसा, गोविंदपुर से लेकर स्टील गेट से लेकर बैंक मोड़ झरिया, गोधर, केंदुआ, पुटकी तक हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान है। सरकार को जाम से निजात दिलाने को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। योजनाएं कागज पर दौड़ लगा रही है। जनता सड़क पर रेंग रही है। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

    गोविंदपुर महुदा तक सड़क चौड़ीकरण का काम अधुरा पड़ा है। जमीन अधिग्रहण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। योजना पूरा करने का समय भी बाकी है। धनसार से गोविंदपुर तक फ्लाइओवर, गया पुल चौड़ीकरण, मटकुरिया आर मोड़ फ्लाइओवर का निर्माण को लेकर तेजी से गति देने की जरूरत है। कई सालों से मामला लटका हुआ है।

    खबरें और भी

    अपार्टमेंट के बेसमेंट बेचे जाने का मामला

    राज सिन्हा ने कहा कि सड़क पर अपार्टमेंट का वाहन पार्किंग किया जा रहा है। बेसमेंट में वाहन लगाने की जगह नहीं है। जिसके कारण सड़क आधे से अधिक अतिक्रमण हो गई है। पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। विधायक सिन्हा ने कहा कि यह काफी गंभीर बात है।

    सड़क चौड़ीकरण का काम आम लोगों को सुगम व्यवस्था के लिए किया गया है। लेकिन वाहनों को सड़क पर लगाने से लोगों को दिक्कतें हो रही है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन के आगे अन्य विभागों की चमक पड़ी फीकी

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त कब होगी जारी? झारखंड सरकार ने कर दिया एलान