Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी के घर से निकले पर माता-पिता रखें निगरानी नहीं तो हो सकते बड़े हादसे

    By Abhijit ChaudharyEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:01 AM (IST)

    अपने बेटी घर से निकले पर माता पिता को उस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी नही तो सकती बड़ी हादसे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बेटी के घर से निकले पर माता-पिता रखें निगरानी नहीं तो हो सकते बड़े हादसे

    संवाद सहयोगी, जागरण, कुंडहित (जामताड़ा) जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को कुंडहित प्रखंड परिसर में विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर लगाया गया। बीडीओ जमाले राजा ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम को प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा, न्यायाधीश अमित आलदा, बीडीओ, जिप सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, बीएएचओ डा. विनय कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने शुभारंभ किया। बीडीओ जमाले राजा ने बताया कि विधिक सेवा एवं सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी लोग संबंधित विषय से समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोग आकर इसका लाभ उठाएं। विधिक सेवा एवं प्राधिकार कई तरह के काम करते हैं जिनमें परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निश्शुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना, न्यायालयों और न्यायाधिकरणों के समक्ष मामलों के संचालन में निश्शुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना। मौके पर न्यायाधीश अमित आलदा ने कहा कि लोक अदालतें शुल्क और विलम्ब को सीमित करती हैं और कानूनी तकनीकी पर काबू पाते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करती हैं। प्रत्येक जिले में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना करके सुलह तंत्र के माध्यम से मुकदमेबाजी-पूर्व विवाद समाधान की जिम्मेदारी लेना, जहां सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित मामलों को निपटान के लिए लिया जाता है। उन्होंने माता-पिता या अभिभावकों को इंगित करते हुए कहा कि अपनी बेटी घर से निकलने के बाद उनकी पूरी गतिविधियों पर आपको नजर रखना है। ताकि आए दिन नाबालिग लड़की के साथ अश्लील दुर्व्यवहार, दुष्कर्म आदि घटनाओं का मामला न्यायालय तक पहुंच रहा है। वहीं नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा। नशा परिवार को बर्बाद करने की एक नशीली दवा है। नशा के कारण आए दिन परिवार बर्बाद होते हुए आप सबों ने देखा है। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. बिनय कुमार ने पशुपालन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने वाहन चलाते वक्त हेलमेट उपयोग करने तथा नाबालिग लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं आए दिन मामलों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आए दिन थाना में नाबालिग लड़की के साथ हो रहे अत्याचार, बलात्कार एवं शादी विवाह को लेकर थाना तक मामला पहुंच रहा है। इसे दूर करने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान बाल विकास की ओर से दिव्यांग को व्हील चेयर, दो महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम के अलावा कृषि विभाग द्वारा मक्का बीज वितरण, मनरेगा द्वारा 100 दिन कार्य पूर्ण करनेवाले दस को कुदाली, गैंती आदि का वितरण किया गया। मौके पर मनोरंजन मिर्धा, चंचल दास, देवराज तिवारी, पीएलबी दुलाल भुई, गोरा चांद सिंह, ननी गोपाल गोराई, गोपीनाथ घोष, सीमा घोष, रफीक हुसैन आदि उपस्थित थे।