Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान: आसनसोल-जयनगर समेत 3 और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें टाइमिंग

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:21 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेला में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आसनसोल-जयनगर, देवघर-रक्सौल और मधुपुर-इतवारी के बीच तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए तीन विशेष ट्रेनें शुरू होंगी।

    2. आसनसोल, देवघर, मधुपुर से जयनगर, रक्सौल, इतवारी तक।

    3. 3 जुलाई से 30 अगस्त तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आसनसोल–जयनगर, देवघर–रक्सौल तथा मधुपुर–इतवारी के बीच श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

    इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से मेले की अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त सीट क्षमता एवं अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन 05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 3 जुलाई से 30 अगस्त तक जयनगर से 21 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन 05598 आसनसोल–जयनगर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को एक से 31 अगस्त तक आसनसोल से 13 बजे प्रस्थान कर अगले दिन छह बजे जयनगर पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

    ट्रेन 05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रक्सौल से 00:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन 05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक देवघर से 18:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

    वहीं ट्रेन 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार को एक से 29 अगस्त तक इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन छह बजे मधुपुर पहुंचेगी।

    वापसी में 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक रविवार को दो से 30 अगस्त तक मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी तथा वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    यह भी पढ़ें- बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों को रेलवे की सौगात, 28 जुलाई से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

    यह भी पढ़ें- शिवभक्तों को रेलवे का तोहफा, देवघर-गोड्डा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें टाइमिंग-रूट