Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, श्रावणी मेले में रेलवे ने चलाई मधुपुर-गया मेमू स्पेशल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

    Deoghar Shravani Mela 2026 :रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मधुपुर और गया के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर ...और पढ़ें

    गया-मधुपुर मेमू स्पेशल। (फाइल फोटो)

    गया-मधुपुर मेमू स्पेशल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए मधुपुर-गया मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन।

    2. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय।

    3. यह ट्रेन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मधुपुर एवं गया के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे झारखंड के साथ ही बिहार के रेल यात्रियों का सफर आसान होगा। 

    03654 गया–मधुपुर मेमू स्पेशल का परिचालन दो अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे) किया जाएगा। यह ट्रेन गया से शाम 5:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 02:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

    जबकि 03653 मधुपुर–गया मेमू स्पेशल का परिचालन तीन अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे) किया जाएगा। यह ट्रेन मधुपुर से रात 02:50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:00 बजे गया पहुंचेगी।

    अपने निर्धारित मार्ग में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर रूकेगी।