श्रावणी मेले में चलेंगी आसनसोल-पटना और गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें, जसीडीह और मधुपुर में होगा ठहराव
पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए आसनसोल-पटना और आसनसोल-गोरखपुर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

सावन स्पेशल ट्रेन
HighLights
श्रावणी मेले के लिए विशेष ट्रेनें होंगी संचालित।
आसनसोल-पटना और आसनसोल-गोरखपुर रूट पर चलेंगी।
जसीडीह, मधुपुर स्टेशनों पर होगा ठहराव।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। श्रावणी मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने आसनसोल–पटना व आसनसोल–गोरखपुर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। दोनों स्पेशल ट्रेनें 29 जुलाई से 29 अगस्त तक कुल 32-32 फेरे लगाएंगी।
इन ट्रेनों में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के कोच होंगे। रेलवे के अनुसार ट्रेन 03511 आसनसोल–पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन शाम में पांच बजे आसनसोल से खुलेगी और अगले दिन सुबह 2:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वहीं 03512 पटना–आसनसोल स्पेशल 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 3:30 बजे पटना से रवाना होकर दोपहर एक बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।
29 जुलाई से आसनसोल–गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल
इसी प्रकार 03527 आसनसोल–गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन रात नौ बजे आसनसोल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4:15 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
पूर्व रेलवे ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाजनक एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।