Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR: झारखंड के संताल परगना से 2.42 लाख मतदाता गायब, निर्वाचन आयोग की पुनरीक्षण प्रक्रिया में हलचल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:02 AM (IST)

    SIR: संताल परगना में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 2.42 लाख से अधिक मतदाता लापता पाए गए हैं। ...और पढ़ें

    झारखं‍ड में चल रही एसआइआर की प्रक्रिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

    झारखं‍ड में चल रही एसआइआर की प्रक्रिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

    अंतिम चौधरी, जामताड़ा। झारखंड में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत काम चल रहा है। इसके तहत झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में भी तेजी से एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है।

    अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का सत्यापन कर उन्हें पांच श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा रहा है। इनमें पहले से पंजीकृत मतदाता, अस्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, मृत मतदाता, पता न लगाए जा सकने वाले मतदाता तथा लापता अथवा अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं।

    संताल परगना के छह जिलों में कुल 53,80,088 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान अब तक 81,092 मतदाता मृत पाए गए हैं। वहीं संताल में कुल 2.42 लाख मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका पता सत्यापन टीम नहीं लगा सकी।

    इसके अलावा 23,713 मतदाता लापता अथवा गायब पाए गए हैं। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि 1,07,719 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। 29,044 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनका नाम पहले ही किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में दर्ज हो चुका है।

    निर्वाचन आयोग का यह विशेष अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    जिले का नाम कुल मतदाता मृत मतदाता नहीं मिले मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट पहले से निबंधित
    जामताड़ा 5,70,633 10,528 1,231 9,580 2,930
    देवघर 11,33,040 20,736 7,398 32,563 6,861
    दुमका 9,88,228 25,345 8,676 28,934 10,493
    गोड्डा 9,65,465 4,291 2,266 21,898 4,188
    पाकुड़ 8,50,574 5,395 371 5,212 1,737
    साहिबगंज 8,72,148 9,887 3,771 9,532 2,835

    नोट : यह आंकड़ा 23 जुलाई तक का है।

    मतदान केंद्रों का रेशनाइलेजेशन :: 29 जुलाई
    मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन :: पांच अगस्त
    दावा व आपत्ति अवधि ::पांच अगस्त से चार सितंबर
    दावा आपत्तियों की सूचना व निपटान :: पांच अगस्त से तीन अक्टूबर
    अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन :: सात अक्टूबर

    खबरें और भी

    डिजिटाइज में जामताड़ा 86.7% के साथ चौथे स्थान पर

    निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत संथाल परगना के सभी छह जिलों में मतदाता सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। 23 जुलाई की शाम छह बजे तक जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रमंडल में बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

    जिलावार प्रगति में साहिबगंज सबसे पीछे है, जहां ईएफ डिजिटाइजेशन का प्रतिशत लगभग 80.9 दर्ज किया गया। इसके बाद दुमका (90 %), देवघर (89.8%), जामताड़ा (86.7%), पाकुड़ (84.%) और गोड्डा (90.6%) है।

    एसआइआर कार्यक्रम में मतदाताओं का सत्यापन कर पांच श्रेणियों में वर्गीकृत कर किया जा रहा है। इसमें मृत, नहीं मिले, दूसरी जगह शिफ्ट, पहले से निबंधित आदि है। सभी को मिला कर एएसडीडीएफ की सूची तैयार की गई है। 22 तरीख को सभी की सहमति ली गई। ऐसे मतदताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। इससे पहले दवा आपत्ति के लिए समय दिया जाएगा। 29 जुलाई तक सभी गणना प्रपत्र को आनलाइन करना है।

    -

    पूनम कच्छप, अपर समाहर्ता, जामताड़ा