Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूंटी में घर के अंदर फंदे से लटके मिले देवर-भाभी, पति के परदेस जाते ही बढ़ गई थी नजदीकियां

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:03 AM (IST)

    खूंटी के तिलमा गांव में देवर-भाभी के शव घर में फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जां ...और पढ़ें

    फंदे से लटके मिले देवर-भाभी (सांकेतिक तस्वीर)

    फंदे से लटके मिले देवर-भाभी (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. देवर-भाभी के शव खूंटी के तिलमा गांव में फंदे से लटके मिले।

    2. ग्रामीणों ने देवर-भाभी के बीच प्रेम संबंध की आशंका जताई।

    3. पति के परदेस जाने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    जागरण संवाददाता, खूंटी। जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक घर में देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

    मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

    देवर-भाभी के बीच था प्रेम संबंध 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर पाहन और रंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा ग्रामीणों के बीच थी। रंदाय के पति नोगा पाहन आर्थिक तंगी के कारण 19 जून को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे। उनके जाने के बाद सागर का रंदाय के घर आना-जाना बढ़ गया था। 

    ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अक्सर साथ में समय बिताते और भोजन भी करते थे। बताया जा रहा है कि इस संबंध की जानकारी नोगा पाहन को मिलने के बाद उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत की और गांव लौटने की बात कही। इसी बीच गुरुवार रात दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घर के अंदर फंदे से लटका मिला दोनों शव

    शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब एक ऑटो चालक रंदाय के घर पहुंचा,  तो उसने घर के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामसभा के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

    सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से मृतका के परिवार पर गहरा दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। रंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में तजना नदी के किनारे मिला महिला और युवक का शव, धारदार हथियार से की गई हत्या; कल होनी थी बहन की शादी