Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khunti Job News: खूंटी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 114 पदों पर जल्द होगी भर्ती

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    खूंटी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही 114 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें 80 नर्स और 34 चौ ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. खूंटी में 114 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

    2. इनमें 80 नर्स और 34 चौकीदार के पद शामिल हैं।

    संवाददाता सहयोगी, खूंटी। खूंटी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही 114 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें स्वास्थ्य विभाग में 80 नर्स तथा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 34 चौकीदार के पद शामिल हैं।

    लंबे समय से इन पदों के खाली रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब इन रिक्तियों को भरने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

    इस संबंध में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग एवं चौकीदार के रिक्त पदों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी।

    विधायक रामसूर्या मुंडा ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश देते हुए नवंबर तक इसे आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रिक्त पदों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    इन पदों पर नियुक्ति से अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि भर्ती अधिसूचना जारी होने का इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

    खबरें और भी

    प्रशासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से न केवल सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि जिले के योग्य और बेरोजगार युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर भी मिलेगा।