विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandey Vidhan Sabha Seat: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की शानदार जीत, बीजेपी प्रत्याशी को मिली करारी हार

Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM (IST)

Gandey Vidhan Sabha Seat Result झारखंड की सबसे चर्चित सीटों में से एक गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Vidhan Sabha Seat) पर इस बार निवर्तमान मुख्यमंत्री ह ...और पढ़ें

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

डिजिटल डेस्क, गांडेय। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों का फैसला आज होने वाला है। नतीजों का एलान करने के लिए सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। इन सबके बीच गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Vidhan Sabha Seat Result 2024) का चुनाव परिणाम आ चुका है।

यहां से जेएमएम की प्रत्याशी और हेमंत सोरेन  (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren Won) ने जीत दर्ज की है। यह सीट राज्य की हॉट सीट में शामिल है। 

वहीं, बीजेपी की मुनिया देवी बड़े आंकड़े के साथ उनसे हारी हैं। कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की टिकट से पर्चा दाखिल किया। उनके सामने बीजेपी की मुनिया देवी थीं। 

बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट (Koderma Lok Sabha Seat) के अंतर्गत आने वाला गांडेय इलाका 2005 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। यहां के पहले विधानसभा चुनाव में झामुमो के सलखान सोरेन ने जीत हासिल की।

जीत के बाद कल्पना सोरेन की तस्वीर। फोटो जागरण

उन्‍होंने राजद के सरफराज अहमद को करारी शिकस्‍त दी। 2009 के चुनाव में सरफराज अहमद राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक चुने गए।

2014 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के जय प्रकाश वर्मा विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव में सरफराज अहमद फिर से यहां से विधायक चुने गए। इसके बाद 2024 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना विधायक बनी।

ये भी पढ़ें- Dumka Vidhan Sabha Seat: दुमका में सोरेन Vs सोरेन, BJP और JMM के बीच कांटे की टक्कर; कौन मारेगा बाजी?