Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohan Yadav: 'राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनता', झारखंड में गरजे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव

    Updated: Thu, 16 May 2024 08:50 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं के भाषण में तल्खी बढ़ती जा रही है। झारखंड के कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा ...और पढ़ें

    बरही में भाजपा की जनसभा को एमपी के सीएम डा. मोहन यादव किया संबोधित। (जागरण फोटो)
    बरही में भाजपा की जनसभा को एमपी के सीएम डा. मोहन यादव किया संबोधित। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. अपनी कारगुजारियों के कारण जेल में हैं हेमंत सोरेन: मोहन यादव
    2. मोहन यादव ने कोडरमा और हजारीबाग में जनसभा को संबोधित किया

    संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा)। झारखंड के कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह ने कहा कि जब पूरा देश राम मंदिर निर्माण जश्न मना रहा था, कांग्रेस के लोग रामलला के जन्म का प्रमाण पत्र मांग रहे थे। उन्होंने कहा, राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनता?

    महाकाल के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरूआत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान है। आप चाहेंगे तो आनेवाले दिनों में मथुरा में भी कृष्ण लला मुस्कुराएंगे।

    एमपी के सीएम यादव ने कहा कि जो कांग्रेस कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खून खराबे होने की बात कहती थी, लेकिन मोदी सरकार एक चिड़िया को मारे बिना कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया। आज 56 इंच के सीना वाले ने असंभव काम को भी संभव कर दिखाया।

    भाजपा के 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है और एक बार फिर उसी हाथ को मजबूत करने की बारी है।

    उन्होंने 20 मई को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की तो बात ही निराली है।

    मंत्री के पीए के नौकर के घर से 40 करोड़ रुपया बरामद किया गया, तो सोचो मंत्री के पास कितना काला धन होगा। यहां के पूर्व मुख्यमंत्री भी अपनी कारगुजारियों के कारण आज जेल में है और विपक्ष कह रहा हैं, यह साजिश है। उन्हें सोचना चाहिए कि ऐसा कर्म ही ना करें जिससे हमें जेल जाना पड़े। उन्होंने तीन तलाक पर चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी तीन तलाक कानून को खत्म मुस्लिम महिलाओं को नर्क भरी जिंदगी से हमेशा के लिए आजाद कर दिया है। पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है।

    खबरें और भी

    अपने गिरेबां में झांके तेजस्वी: अन्नपूर्णा

    सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने तेजस्वी यादव को अपने गिरेबां में झांक कर देखने की नसीहत दी। कहा कि वे पहले अपने कार्यों का अवलोकन करें तब किसी की निष्ठा पर सवाल उठाएं।

    बुधवार को इसी मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव अन्नपूर्णा देवी की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने लालू प्रसाद के साथ धोखा की।

    उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद निधि का पैसा वापस कर दिए जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन सच्चाई डीसी कार्यालय में जाकर पता कर लेनी चाहिए। भले ही विपक्षी जनता को दिग्भ्रमित करें, लेकिन हकीकत जनता जान रही है।

    झारखंड को भी लूटने वालों को भी बख्शा नही जाएगा: मोहन यादव

    मोहन सिंह ने हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, मोहन यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती को वे नमन करने आए हैं।

    मोहन यादव ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार और उनके लोग जनता की आंखों में धूल झोंक कर लूटने में लगे हैं। इसके कारण आज उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा है।

    झारखंड निर्माण की दुहाई देने वाले झामुमो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड अलग निर्माण का की सपना आजादी के बाद से ही देखा जाने लगा था, लेकिन झारखंड राज्य बनाने का सपना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में इस सपने को हकीकत में बदल दिया।

    भ्रष्टाचार के बारे में सूबे के मंत्री आलमगीर आलम पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की नाम भले ही आलमगीर रख ले किंतु ये क्या हैं जनता जान चुकी है, जो भी चोरी करेगा, वह जेल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: VIDEO : कोर्ट में पेश किए गए मंत्री आलमगीर आलम, ED को मिली छह दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की अनुमति

    'लैंड जिहाद का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है झारखंड', घुसपैठियों पर नकेल न कसने पर भड़के भाजपा नेता अरुण सिंह