Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Late: 14 घंटे की देरी से चल रही Bhubaneswar Rajdhani, झारखंड आने वाली कई ट्रेनें लेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

    By uday kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 06:46 PM (GMT+05:30)

    कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर गहरा असर पड़ा है। घने कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस चौदह घ ...और पढ़ें

    Train Late: 14 घंटे की देरी से चल रही Bhubaneswar Rajdhani, झारखंड आने वाली कई ट्रेनें लेट
    Train Late: 14 घंटे की देरी से चल रही Bhubaneswar Rajdhani, झारखंड आने वाली कई ट्रेनें लेट

    HighLights

    1. 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 14 घंटे देरी से चल रही
    2. गया, कोडरमा, धनबाद की ट्रेनें लेट चलने से यात्री परेशान

    संवाद सहयोगी, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन के रास्ते उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के लिए चलने वाली गया, कोडरमा, धनबाद की ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। हाल यह है कि राजधानी एक्सप्रेस के पहिए भी ठंड से जकड़ गया है।

    ऐसे में यात्रियों को दिन की बजाय रात में ट्रेन उपलब्ध हो पा रही है। कोडरमा जंक्शन पर ट्रेनों का लेट लतीफी पहुंचने से खासकर पिकनिक मानने वाले यात्रियों के हाल भी बेहाल हो चुके हैं। रविवार की सुबह 5 बजे कोडरमा पहुंचने वाली 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 14 घंटे विलंब से चल रही है, जो रात 9 बजे के बाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    ये ट्रेनें चल रही लेट

    वहीं, डाउन लाइन की भुवनेश्वर तेजस एक्सप्रेस, अप लाइन की भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। अप लाइन की 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से कोडरमा पहुंची। इसी प्रकार डाउन लाइन की 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 8 घंटे, 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी 9 घंटे फिल्म से पहुंचने की सूचना दी जा रही है।

    इसके अलावा कोडरमा के रास्ते चलने वाली 13308 लुधियाना-धनबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, 12322 मुंबई-हावड़ा मेल 2 घंटे, 12818 आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती 7 घंटे 30 मिनट, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 3 घंटे, 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7 घंटे, 13010 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 2:15 घंटे विलंब से पहुंची। इसके अतिरिक्त डाउन लाइन की एक ट्रेन 12988 अजमेर सियालदह कोहरे की वजह से रद्द रही।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सरकार' भाजपा नेता का CM सोरेन पर हमला; खोल दी मुख्यमंत्री के दावे की पोल

    ये भी पढ़ें: उम्मीदें 2024: झारखंड में 7 नए यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना, खुलेगी उच्च शिक्षा की राह; मिलेंगी बेहतर सुविधाएं